भगवान राम के आदर्शो का अपने जीवन में समावेश करें...प्रमोद गुप्ता

                  उत्तर-पूर्वी दिल्लीः हिन्दू पर्व समिति के तत्वावधान में महानवमी का भण्डारा हमेशा की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से भजनपुरा सी ब्लाक में किया गया। जिसका शुभारम्भ भगवान राम की पूजा विधि के पश्चात पूर्व जोन चेयरमैन एंव पार्षद यमुना विहार प्रमोद गुप्ता ने भगवान को भोग लगाकर किया। इस अवसर पर विशाल भन्डारा आयोजित करने के लिए रोहताश कश्यप और उनकी टीम को बंधाई देते कहा कि इन नवरात्रों में भगवान राम की लीला का मंचन दिल्ली के कोने-कोने में किया जाता है। जिसे देखने लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। इसके बाद राम नवमी पर्व का आयोजन पर जनता भण्डारे के साथ अनेक रुप में मनाती है, तो मेरा ये मानना है कि हम जिस लीला में भगवान राम के जीवन परिचय को देखते है। हमें उस लीला से भगवान राम के आदर्शों से भी सीख लेनी चाहिए। हमें उनके आदर्शो को अपने जीवन उतारना चाहिए।



 कार्यक्रम आयोजक रोहताश कश्यप ने बताया कि समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भण्डारे का आयोजन किया है। जिसमें सैकडों लोगों नें प्रसाद ग्रहण कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश वत्स, सांसद प्रतिनिधि राम नरेश पाराशर, डा.यू.के.चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मणि बंसल, आलोक महावर, पूनम चौहान, अजय मोहन, सतविंदर ओबरॉय, डा. नवीन सिंह परमार, जगदीप गौतम, सचिन गोस्वामी, हर्ष कश्यप, देवेन्द्र आर्य, कृष्ण चंद्र शर्मा,  उमेश कुमार, वंदना सचदेवा के आदि विशेष रूप से उपस्थित थे!