बुजुर्गों का आशीर्वाद चार धाम यात्रा पुण्य के समान है- पुनीत शर्मा

उ.पूर्वी दिल्लीः करावल नगर पूर्वी वार्ड के प्रेम नगर दर्शन चौक पर दीपावली मिलन एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सुन्दर काण्ड का पाठ भी किया गया। स्थानीय पार्षद एंव चेयरमैन निर्माण समिति द्धारा 500 वरिष्ठ नागरिकों को पुनीत शर्मा द्वारा शॉल पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे वार्ड के  हजारों  की संख्या मे सम्मानित बुद्धिजीवी, बुजुर्गगण,महिलायें एवं नवयुवक ने बढचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह चौहान द्वारा की गई।



         मुख्य वक्ता के रूप में निर्माण समिति चेयरमैन पुनीत शर्मा, अतिथि कैलाश जैन, जोन चेयरमैन प्रवेश शर्मा, स्थानीय विधायक जगदीश  प्रधान, पूर्व चेयरमैन सत्यपाल सिंह एवं पूर्व निगम पार्षद ऊषा शास्त्री, महिला मोर्चा नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष मधु सिसोदिया मंचासीन रहे। इस अवसर पर पुनीत शर्मा ने कहा  कि बुजुर्गों का आशीर्वाद चार धाम यात्रा पुण्य के समान है। मै बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आज 500 बुजुर्गों का स्वागत करने तथा उनका आशीर्वाद लेने के मौका मिला।



इसके साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष शशि गुप्ता, जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष संजय गुर्जर, मंडल महामंत्री सुशील बघेल, राम बहादुर यादव, मंडल उपाध्यक्ष कपिल बंदूनी, राजकुमार शर्मा, राज रामवीर पाराशर, प्रदीप शर्मा लाली, कोषाध्यक्ष विमला बिलवाल, मंडल मंत्री संदीप शर्मा, राजवीर पाल, प्रवीण शर्मा, हरीश चौधरी, संजय रावत, कविता लखेरा, शहरी केंद्र प्रमुख सुशीला नेगी, कृपाल सिंह, विजय कुमार गुलशन, संजय जैन, अमर सिंह, महेंद्र यादव, रविंद्र कुमार गुप्ता, देवेंद्र राठौर, मुकेश पाल, अमित रोहिल्ला, राधेश्याम राणा, सचिन शर्मा, हरीकरण भदोरिया, शोभा शर्मा, योग माया रचना, गोपाल सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार, गुलशन भारद्वाज, आरडब्लूए प्रधान प्रमोद पाल, सुमित आर्य, सुरेंद्र पाराशर, सांसद प्रतिनिधि राजपाल दरोगा, अशोक शर्मा, पंडित प्रभु दयाल पाराशर, ईरडब्लूए प्रधान जय नारायण शर्मा, हरेन्द्र चौधरी, पवन पाराशर, विकास ठाकुर, सुभा शर्मा आदि का अहम योगदान रहा।