चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ में मनोज तिवारी शामिल, लिया वेद भगवान का आशीर्वाद

           नई दिल्लीः चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ का आयोजन 9 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक किया गया।  जिसका आयोजन झण्डेवाला मंदिर के सौजन्य से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिरला मंदिर) मंदिर मार्ग नई दिल्ली पर  किया गया। आज सोमवार को  पूर्ण आहूति यज्ञ के साथ इसका समापन किया गया। इस यज्ञ का आयोजन 9 अक्टूबर बुधवार को शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक और 10 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर रविवार तक प्रातः 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक एवं शाम 5:00 से लेकर रात 8:00 बजे तक किया गया। इस यज्ञ में चारों वेदों के वेद मत्रों का जाप किया गया और देश के अनेक विद्धवान संत/ महात्माओं ने शामिल होकर इस यज्ञ को सफल बनाया।



           14 अक्टूबर सोमवार आज प्रातः 9:00 पूर्ण आहुति यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिसमें देश की राजधानी के साथ-साथ दूर-दराज से प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी भी यज्ञ में शामिल हुए। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने पूर्णाहुति यज्ञ में शामिल होकर  चारों वेदों के वेद मंत्रों का उच्चारण सुनकर अपने को मंत्रमुग्ध कर लिया और पहलीवार चतुर्वेद स्वाहाकार महायज्ञ में शामिल हो वेद भगवान का आशीर्वाद लिया। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं इस महायज्ञ में शामिल होकर धन्य हो गया हूं। उन्होंने कहा कि गर्व हैं मुझे अपने भारत देश पर जोकि संतों/महात्माओं की कर्मभूमि कहलाता है। जिनके प्रताप से  ये देश दिनोदिन कामयाबी के शिखर पर अग्रसर है।



      इस यज्ञ में भाजपा महिला नेता भी शामिल रही। इसके तहत जनता कॉलोनी वार्ड की महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति सागर ने इस महायज्ञ में शामिल होकर वेद भगवान का आशार्वाद लिया। ज्योति सागर ने बताया कि उनके पति हेमन्त कुमार इस यज्ञ में सहयोगी के रुप में शामिल रहे जिसके कारण उन्हें भी इस यज्ञ का फल प्राप्त हुआ। भी हिचक में शामिल हुई और वेद भगवान का दर्शन कर वेद मंत्र सुन वेद भगवान का आशीर्वाद लिया इस कार्यक्रम का आयोजन झंडेवाला मंदिर भी मंदिर द्वारा कराया गया