दिवाली के साथ अवैध कलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री व जनता का आभार—पुनीत

   दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावलनगर पूर्वी वार्ड में निर्माण समिति चेयरमैन पुनीत शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा कच्ची कॉलोनियों को नियमित करने की खुशी में शनिवार छोटी दीपावली के अवसर पर अपने वार्ड करावल नगर पूर्वी में कार्यकर्ताओं के साथ दीप जलाकर धन्यवाद स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ अपने वार्ड के अंदर आने वाली सभी कच्ची कॉलोनियों में कार्यकर्ताओं द्वारा दीप महोत्सव  मनाया गया।


इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लियाl  इसके लिए पुनीत शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल जनता का आभार व्यक्त करते हुए दिल से धन्यवाद किया।



  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह चौहान, मंडल उपाध्यक्ष राज शर्मा, अमित रोहिल्ला, जिला पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष  शशि गुप्ता, जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष सुशील बघेल, संजय गुर्जर, युवा मोर्चा पवन पाराशर, अनूप सिंह, अकाश, रवि वरिष्ठ, कार्यकर्ता जय नारायण शर्मा, राजकुमार शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, रामवीर पाराशर, चंद्रवीर सिंह, राजवीर पाल, शोभा शर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।