एनबीसीसी के नए अध्यक्ष पी.के गुप्ता का भव्य स्वागत

             नई दिल्ली रेल मंत्रालय के अधीन राइट्स लिमिटेड क्षेत्रीय परियोजनाओं के कार्यकारी निदेशक रहे पी.के.गुप्ता को राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी)   का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है।मालूम हो कि गुप्ता ने एनआईटी कुरुक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और आईआईटी दिल्ली से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने सन 1986 में भारतीय रेल सेवा में बतौर इंजीनियर शुरुआत की थी।



   पदभार संभालने के साथ ही उनके कार्यालय में यूनियन नेता बलराम सिंह अपने युनियन के पदाधिकारियों सहित पहुंचे। कार्यलय पहुंचकर उन्होने नए अध्यक्ष का पुष्पमालाओं से स्वाहृगत किया। इस अवसर पर उन्होंने अध्यक्ष पी.के. गुप्ता को कर्मचारियों के बारे में भी अवगत कराया।



इस अवसर पर नेता बलराम सिहं ने नए अध्यक्ष को बंधाई देते हुए कहा कि नए अध्यक्ष के सानिध्य में निगम और बेहतर कार्य करेगा ये हमें आपसे उम्मीद है।