गांधी जयन्ती पर विश्व हिंदू महासंघ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

      पूर्वी दिल्लीः विश्व हिंदू महासंघ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन दो अक्टूबर को वेस्ट ज्योति नगर एनक्लेव लोनी रोड शाहदरा दिल्ली में किया गया। जिला नवीन शाहदरा विश्व हिंदू महासंघ के महामंत्री योगेंद्र कसाना उर्फ योगेन्द्र भईया के द्वारा  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू महासंघ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर योगेनद्र भईया ने मुखयअतिथि प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।



                    देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यह संगठन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में चल रहा है। संगठन कई देशों में समाज सुधार व समाज कल्याण को ध्यान में रखते हुए देश हित में कार्यरत है। कार्यक्रम आयोजक योगेन्द्र भईया ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगठन से जुडे सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक को बंद करने, स्वच्छ गंगाजल, गौ माता की रक्षा, महिला सम्मान, भारतीय संस्कृति को बचाने और आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर समाज में एकजुटता के साथ रहने का संदेश देकर समाज को जागरुक करने का काम किया गया है।



         कार्यक्रम में जिसमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, महिप त्रेहन, सी.एल.गुप्ता, आर्यन दुबे, दिनेश कुमार अग्रवाल, नवीन परमार, अवनींद्र कुमार, सी.एन.त्रिपाठी, प्रकाश कुमार, राजकुमार पांचाल, पवन कुमार एडवोकेट, सुभाष सिंह अतिथि के रुप में सम्मिलित रहे।