जनसम्पर्क सभाओं से पुलिस पब्लिक के बीच मधुर सम्बंध कायम होते है....वी.पी.सूर्या

   उत्तर-पूर्वी दिल्लीः फेडरेशन ऑफ यमुना विहार आरडब्लूए दिल्ली 53 द्वारा  उत्तर पूर्वी जिला दिल्ली पुलिस उपायुक्त वी.पी.सूर्या का स्वागत समारोह एवं जनसम्पर्क सभा  कार्यक्रम का आयोजन बी-1 यमुना विहार गीता भवन में किया गया। जिसके तहत आरडब्लूए फेडरेशन के महासचिव आर.आर.वर्मा और सचिव वेद प्रकाश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला उपायुक्त वी.पी.सूर्या का स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त उपायुक्त आर.पी.मीणा, एसीपी भजनपुरा डिवीजन दिनेश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष भजनपुरा आर.एस.मीणा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंची स्थानीय जनता ने दिल्ली पुलिस जिला उपायुक्त वी.पी.सूर्या के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और उनके समाधान की उम्मीद की।



                       इसी दौरान अतिरिक्त उपायुक्त आर.पी. मीणा ने मंच के माध्यम से नवनियुक्त उपायुक्त बी.पी.सूर्या के बारे में बताया कि उन्हें जिले में आए हुए एक माह से कुछ ज्यादा समय ही हुआ है और जब से जिले की जिम्मेदारी संभाली है, तब से पीसीआर कॉल की संख्या में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर हम जनता की समस्याओं का समाधान पूरी कोशिश करते रहते है। इसी दौरान उपायुक्त बी.पी. सूर्या ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी आपने मुझे सम्मान दिया, उसका मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। इसके साथ उन्होंने कहा कि आपने जो भी समस्याएं मंच के माध्यम से और पत्र के माध्यम से लिखित रुप दी है। उनका निवारण शीघ्र किया जायेगा। सूर्या ने कहा कि त्यौहारों को देखते हुए इस तरह की मीटिंगों का आयोजन किया जा रहा है। यमुना विहार में पहली मीटिंग हुई जो कि काफी कारगर सिद्ध हुई है। इस तरह की मीटिगों के आयोजन से पुलिस पब्लिक के बीच की कडी मजबूत होती है और इलाके के बेहतर सुरक्षा प्रदान होती है।



            उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिसकर्मी आप अपना त्यौहरों शान्तिपूर्ण व खुशियों के साथ मनाये, इसके लिए अपने त्यौहारों को खुशियों का बलिदान करते है। इसलिए पुलिसकर्मियों का सम्मान करें और उनका सम्भव सहयोग करें। पुलिस के सम्मान और सहयोग से आप अपने इलाके में बेहतर सुरक्षा मुहैया करा सकते हैं। इस मौके पर आरडब्लूए फैडरेशन के अध्यक्ष एस.एन. शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र,  संजीव दीक्षित, महासचिव आर.आर.वर्मा, सचिव वेद प्रकाश शर्मा, नितिन शर्मा, आर.के.जैन, डी.वी.सिहं, डी.एन.शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी सिहं, जन सुधारक टाइम संस्थापक विनोद जोशी, भूपेंद्र पांचाल सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।