मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने तीसरे मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2019 का किया उद्घघाटन

  नई दिल्लीः मंत्री समाज कल्याण राजेंद्र पाल गौतम ने बृहस्पतिवार को तीसरे मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2019 का उद्घाटन किया। यह अपनी ही तरह की सौंदर्य प्रतियोगिता है जो ट्रांस महिलाओं के विभिन्न पहलुओं को दिखाती है। तीसरे मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2019 का आज जनकपुरी के दिल्ली हाट में आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने किया। कर्नाटक की निथू आर. एस. को विजेता घोषित किया गया।  छत्तीसगढ़ की शैली राय और सेकेंड रनर अप रही जोधपुर की बोनिता। इस भावुक क्षण में मिस ट्रांस क्वीन इंडिया 2018 की विजेता वीना सेंद्रे ने अपने उत्तराधिकारी को ताज पहनाया। 



    11 प्रतिभागियों में से नीथू ने जजों का दिल जीता और बेस्ट ईवनिंग गाउन का खिताब भी जीता।  विजेता को डॉ. नवतार पटेल द्वारा सूरत गुजरात सौंदर्य प्रसाधन सर्जरी क्लिनिक, सूरत से कॉस्मेटिक्स सर्जरी क्लिनिक की ओर से 60 हजार रुपए की कीमत के वाउचर दिए गए। यह शो ट्रांसजेंडर समुदाय को अलग तरह से प्रस्तुत करता है और समाज को इन्हे सम्मान और विनम्रता के साथ स्वीकारना चाहिए। संविधान ने सभी को समान अधिकार और विशेषाधिकार दिए हैं, समाज को सभी को एक दृष्टि से देखना चाहिए। दिल्ली सरकार सभी समुदायों के लिए समान रूप से काम कर रही है और सबको समान प्रतिनिधित्व देने में विश्वास रखती है। इस तरह के मंच प्रदान करना निश्चित रूप से उनके लिए नए रास्ते खोलेगा और समाज का इन्हे देखने का नजरिया भी बदलेगा। दिल्ली सरकार इन्हे और संबल करने की दृष्टि के पहले ही ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड के गठन की घोषणा के लिए पहल कर दी है और यह जल्द ही अधिसूचित कर दिया जायेगा। बोर्ड के माध्यम से इनके सभी मुद्दों को रखा जाएगा और समाधान किया जाएगा।



               मिस ट्रांस क्वीन इंडिया के बारे में बोलते हुए, रीना राय - दीपा अर्धनेश्वर एम्पावरमेंट फाउंडेशन की संस्थापक ने कहा, "हमारे समाज में, ट्रांस महिलाओं को जीवन में बहुत अपमान और संघर्ष सहना पड़ता है। हम उन्हें यह मंच देते हैं ताकि वे सफलता की सीढ़ी चढ़ सकें और सुंदर भविष्य का निर्माण कर सकें। यह ग्लैमर जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि विजेता मिस इंटरनेशनल ट्रांस क्वीन जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतिभागियों ने IIFA, जनकपुरी द्वारा डिजाइन किए गए परिधान पहने और उन्हें व्यवहार, बॉडी लैंग्वेज, कैमरा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, प्रतिभा, परिचय, शिष्टाचार, फिटनेस और ज्ञान के आधार पर रैंक किया गया।