स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता करने वालों का हुआ सम्मान

पूर्वी दिल्लीः यमुना विहार बी 3 ब्लॉक की आरडब्लूए के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा  के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 2  अक्टूबर बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान दिवस मनाया गया। इस स्वच्छता अभियान में बी-3 ब्लॉक के निवासियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। इस वार आरडब्लूए ने पिछले वर्ष से हटके कुछ अलग किया। अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जो सफाई कर्मचारी इस स्वच्छता अभियान में दिनभर मेहनत करके सफलता दिलाते है। वही कर्मचारी प्रसंशा की कडी में पीछे छोड दिए जाते है। इस वार तय किया कि स्वच्छता दिवस के रुप में दो अक्टूबर को हम अपने वार्ड के समस्त निगम सफाई अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।


 


उसी के तहत हमने दो अक्टूबर को दिल्ली नगर निगम के काम करने वाले पुरुष/महिला सफाई अधिकारियों व कर्मचारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उनको उचित पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष अजय महावर व वार्ड के निगम पार्षद प्रमोद गुप्ता और आरडब्लूए अध्यक्ष वेद प्रकश शर्मा के कर कमलो से दिया गया। सम्मान मिलते ही कर्मचारियों की आंखे खुशी से नम हो गई क्योंकि इस तरह का सम्मान उन्हें पहलीवार मिला है, जब किसी आरडब्लूए के द्वारा उनके काम को सराहना की गई और उनको सम्मान दिया।



         इस समारोह में एसीपी जयवीर सिंह राठी, एसीपी विनोद शर्मा, उत्तर पूर्वी भाजपा जिला अध्यक्ष अजय महावर, युमना विहार के पार्षद प्रमोद कुमार गुप्ता, बी-3 ब्लॉक आरडब्लूए से राजेंद्र शर्मा, के.जी.शर्मा, सोहनलाल खौकर, तेज प्रकाश आर्य, मनोज गर्ग, आर.डी.मिश्रा के अलावा सैकड़ों की संख्या में बी-3 ब्लॉक के निवासी मौजूद थे ।