वीर बैरागी सेना का मथुरा में हुआ महाधिवेशन

मथुराः वीर बैरागी सेना भारत का प्रथम महाधिवेशन सत्संग भवन शनिदेव धाम कोकिलावन कोसीकंला मथुरा पर 13 अक्टूबर रविवार को अयोजित किया गया। इसमें पांच प्रान्तों के दिल्ली, हरियाणा, उतर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश के वीर बैरागी सेना भारत के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अधिवेशन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया। इस अधिवेशन में एक साल में वीर बैरागी सेना भारत ने क्या क्या कार्य किए उन कामों पर चर्चा की गई तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को वीर बैरागी सेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया। वीर बैरागी सेना भारत का नारा है कि “जात पात को तोडो। भारत माता से नाता जोडो”। इस अधिवेशन में हर धर्म जाती के लोगों ने मिलकर हिस्सा लिया।



    शनि धाम के मंहन्त ने लोगों को सन्देश दिया की आज देश की उन्नति के लिए हम सब हिन्दूओं को जाति-पाती की बातो को छोड़ने की बहुत बड़ी आवश्यकता है। हमे एक होने के लिए आपस में मिलकर अपनी बहन-बेटियों व लडको की शादी जांत- पांत से हटकर करनी चाहिए तभी जाकर आपस में भाई चारा स्थापित होगा। यह काम बडा मुश्किल है परन्तु आने वाली नई पीढ़ी इस रिवाज को खत्म कर देगी। महंत जी ने कहा की जब आप अलग अलग जांत- पांत के लोगों द्वारा वीर बैरागी सेना भारत का एक होकर गठन कर सकते हो तो आप लोग मीलकर शादी क्यों नहीं कर सकते।



     इस अधिवेशन में यमुना विहार के निवासियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर यमुना विहार वी-8 के आरड्ब्लूए अध्यक्ष वेद प्रकश शर्मा को फूल माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।