यमुना विहार बी-3 की आरडब्लूए ने गार्डों को दिये दिवाली उपहार

दिल्लीः दिवाली के पर्व पर हर घर में दिवाली की खुशियां मनाई जाती है और इस त्यौहार पर सभी अपने सगे-सम्बंधियों और रिश्तेदारों में दिवाली उपहार बांट कर खुशियों को साझा करते है, लेकिन यही दिवाली की खुशी उन लोगों के साथ साझा  जाये जो लोगं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप में हमारे साथ जुडे है, तो इससे ज्यादा खुशी की बात और कोई नही हो सकती।



                    इसी तरह दिवाली की खुशियों को यमुना विहार बी-3 की आरडब्लूए के पदाधिकारियों ने कलोनी की सुरक्षा में तैनात गार्डों को दिवाली उपहार भेट कर उनके साथ दिवाली की खुशियों को और अधिक बढा कर समाज को एक संदेश दिया। आरडब्लूए अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि गार्ड भले ही हमारी कलोनी की सुरक्षा करते हों, लेकिन कहीं ना कहीं वे हमारे परिवार का हिस्सा जरुर होते है और इसलिए आरडब्लूए ने इन गार्डों को दिवाली उपहार देकर सम्मान दिया है। इससे दिल में एक अजीब-सी खुशी मिली है।


 


उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य गरीब के घर भी दिवाली की खुशियां जरुर हो।       इस अवसर पर गार्डों ने आरडब्लूए के सभी सदस्यों का आभार जताया।     कार्यक्रम  में आरडब्लूए संरक्षक राधेश्याम बंधु, अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, महासचिव बी.एस.नेगी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।