80 प्रतियोगियों में अकेले प्रथम कुमार ने जीते चारो पुरुस्कार

   पूर्वी दिल्लीः भारत नेशनल पब्लिक स्कूल राम विहार में फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को स्कूल प्रांगण में किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, प्रतियोगिता जूरी मेंबर निकेत गुगलानी (मान्यवर मॉडल) तनवी राठौर (मेकअप आर्टिस्ट) रुचिका शर्मा (मिसेज इंडिया) स्कूल के प्रधानाचार्य कमलजीत खूंगर और हैप्पी इंग्लिश स्कूल की प्रधानाचार्य आरती खूंगर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में हैप्पी इंग्लिश स्कूल और भारत नेशनल पब्लिक स्कूल के 80 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के लिए आठ ग्रुप बनाए गए और चार पुरस्कार तय किए गए। पहला पुरस्कार मिस्टर बीएनपीएस,  दूसरा पुरस्कार  बेस्ट वॉक (मेल), तीसरा पुरस्कार बेस्ट अट्टीरे (मेल) और चौथा पुरस्कार मिस्टर परफेक्ट ग्रीन रखे गए।



  प्रतियोगिता में शामिल सभी 80 प्रतियोगी छात्र छात्राओं ने रैंप पर अपना जलवा दिखाया। अलग अलग स्टाइल और परिधानों में सभी ने उपस्थित जनसमूह के सामने अपना जलवा दिखाया। हर किसी प्रतियोगी के मन में विजयी होकर खिताब जीतने की अभिलाषा थी। लेकिन भारत नेशनल पब्लिक स्कूल के 12 वीं के छात्र प्रथम कुमार ने अपने अभिनय का जलवा इस कदर दिखाया कि चारों पुरस्कार प्रथम कुमार को मिले। जैसे ही चारों पुरस्कारों के लिए प्रथम कुमार के नाम की घोषणा हुई पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान प्रथम कुमार के पिता दीपक कुमार और मां बवीता दोनों मौजूद थे। बेटे को मिले चारों पुरस्कार की घोषणा ने उनको भावुक कर दिया। दोनों को मंच पर बुलाया और बेटे के साथ रैप पर चलकर दोंनो ने जनता का अभिवादन किया। बेटे को मिले चारों पुरस्कारों की खुशी में बधाई देने वालों का तांता लग गया।



 प्रथम कुमार ने चारों पुरस्कारों की जीत का श्रेय  स्कूल को देते कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य  कमलजीत खूंगर के आशीर्वाद से  और माता पिता के  सानिध्य  में मुझे यह पुरस्कार  मेरी मेहनत से हासिल हुए हैं। मैं इसके लिए सभी  को नमन करता हूं और  तहेदिल से आभार व्यक्त करता हूं। पिता दीपक कुमार ने बताया कि यह सब बच्चे की लग्न और मेहनत से ही संभव हो सका है हमको विश्वास नहीं था कि वह चारों पुरस्कार खुद ही जीत लेगा। मां ने कहा कि यदि लग्न और लक्ष्य दोनों एक साथ मंजिल पर चलें, तो मुकाम हासिल हो ही जाता है। यही मेरे बेटे ने किया जिसकी वजह से उसे चारों पुरस्कार हासिल हुए। कार्यक्रम में स्कूल के समस्त स्टाफ  के साथ सैकडों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।