अखंड राजपूताना सेवासंघ ने डीसीपी से मुलाकात कर पीडित परिवार की मदद कराई

       मंम्बईः अखंड राजपूताना सेवासंघ की युवा टीम के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष रत्नाकर सिंह के नेतृव मे पहल करते हुए दिवंगत अशुतोष सिंह के परिवार से मुलाक़ात करके संवेदना व्यक्त की। मुलाक़ात के दर्मयान पुलिस जॉच के विषय     मे जानकारी हासिल करने के उपरान्त परिवार को लेकर स्थानीय डीएसपी अमोल मॉडवे से भेंट करके यह सुनिश्चित करने का प्रयत्न किया कि जॉच पूरी स्पष्टता मे हो। डीएसपी अमोल मॉडवे ने सभी के समक्ष स्थानीय (तुलिंज, नालासोपारा, पालघर, महाराष्ट्र ) पोलिस को निर्देश दिया कि त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडित परिवार की मदद की जाए। इसका विश्वास दिलाया जाय। डीएसपी से मुलाक़ात के मौक़े पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आर पी सिंह भी मौजूद थे और डीएसपी अमोल मॉडवे से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोगो मे कानून का विश्वास पैदा किया जाय और स्थानीय वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक पाटिल के व्यवहार से असंतुष्टता व्यक्त किये क्योकि वरिष्ठ निरीक्षक पाटिल का फोन पर नंबर नही पहचानने पर जबाब देना उचित नही समझता हू जैसे जबाब देना किसी भी तरह से मान्य नही है। जिस पर डीएसपी ने अधिकारी से बात करने का आश्वासन दिया है।



           युवा अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने डीएसपी से कहा कि इसको मानवता के तहत देखा जाय और कार्यवाही मे गति दिया जाय अन्यथा हम लोग चुप नही बैठेंगे। टीम मे सम्मिलित सदस्यो मे नालासोपारा युवा अध्यक्ष रंजित सिंह ,जिला महीला अध्यक्षा गीता सिंह ,अजीत सिंह ,राज-हंस सिंह,सागर सिंह ,अनीकेत सिंह ,संदीप सिंह ,सुजीत सिंह ,बलराम सिंह एवं अन्य।