मनोज तिवारी को सीएम बनाकर दम लेंगे...हरदीप पुरी

         पूर्वी दिल्लीः उत्तर पूर्वी लोक सभा में शहरी केंद्र प्रमुख सम्मेलन की प्रमुख बैठक का आयोजन श्यामगीर मंदिर शास्त्री पार्क के पास हुआ। बैठक की अध्यक्षता  दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एंव सांसद मनोज तिवारी ने किया। मुख्य वक्ता के रुप में राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अनिल जैन व केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी रहे।  इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने मंच के माध्यम से उपस्थित भाजपा के सिपाहियों को समझाते हुए दिल्ली विधान सभा के लिए तैयार किया। उन्हें समझाया कि पार्टी देश और राज्य स्तर पर किस तरह के विकास कार्यों को किया है। मंत्री हरदीप पुरी ने मंच के माध्यम से उपस्थित जनसमूह के सामने उत्तर-प्रदेश के साथ दिल्ली विकास के बारे कई मद्दों पर चर्चा कर लोगों को समझाया कि भाजपा दिल्ली में किस तरह से लोगों के कार्य को करने लगी है।



 अवैध कलोनियों को वैध करने के मुद्दे पर उन्होंने दिल्ली वालों को भाजाप का राज्य स्तर पर बहुत बडा तोहफा बताया। यही नही उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी के नेतृत्व में विधान सभा चुनाव होने जा रहा है और हम उनको सीएम बनाकर ही दम लेंगे। इसको सुन कर उपस्थित जन समूह ने सांसद मनोज तिवारी के लिए अबकी बारी मनोज तिवारी नारों से उत्साहवर्धन कर अपना समर्थन किया। जिलाध्यक्ष कैलाश जैन नें इस सम्लन को विधान सभा चुनाव के लिए बहुत  कारगर साबित बताया। उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष अजय महावर ने कहा कि विधान सभा में दिल्ली की जनता भाजपा के साथ रहेगी और हम पूर्ण बहुमत के साथ इस बार दिल्ली में सरकार बना रहे है। पूर्व शाहदरा ज़ॉन चेयरमैन एंव निगम पार्षद यमुना विहार प्रमोद गुप्ता ने कहा कि आज की ये मीटिंग बहुत भव्यरुप में हुई     और मीटिंग जिस तरह की बातें बताई गई और कई बडे मद्दों पर चर्चा की गई उसे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढा है साथ ही विधान सभा चुनाव के लिए जनता को समझाने के लिए जानकारी भी मिली है।


बैठक में उपस्थित उत्तर पूर्वी जिलाध्यक्ष अजय महावर, कैलाश जैन, हर्ष मल्होत्रा, राजकुमार बल्लन, राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल गुप्ता, इन्दु भुषण, संजय त्यागी, भवर सिंह, विनोद, संजय जैन, कपिल मिश्रा, जगदीश प्रधान, डॉ.यू.के.चौधरी व इस लोक सभा के सभी शहरी केंद्र प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद व प्रकल्प, प्रकोष्ठ व विभाग के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमे सभी साथियो के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' को सुना भी सुना गयाI