नमो आर्मी फाउंडेशन द्वार निगम स्कूल में सेव दा वाटर, सेव दा लाइफ कार्यक्रम का आयोजन

    पूर्वी दिल्लीः नमो आर्मी फाउंडेशन श्री नरेंद्र मोदी फैन क्लब ने सविंधान दिवस के उपलक्ष्य में निगम प्रतिभा विद्यालय लोनी रोड अशोक नगर , रोहतास नगर विधानसभा, दिल्ली में सेव दा वाटर, सेव दा लाइफ कैम्पेनिंग और विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम दिल्ली प्रदेश प्रभारी भाजपा श्याम जाजू ने सभी को मोदी सरकार द्वारा पानी बचाने के लिए किए जा रही योजनाओं और जलशक्ति मिशन के बारे में बताया  और सभी 700 विद्यार्थियों की उपहार दिए। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए स्थापित बर्तन बैंक का भी उदघाटन किया और फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे समाज उपयोगी कार्यो की सराहना की। 



  फाउंडेशन के सरंक्षक  एवम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य डॉ अनिल गुप्ता जी दिल्ली के खराब पानी पर चिंता व्यक्त की और लोगो को पानी बचने के उपायों से अवगत कराया। अध्यक्ष सतीश गर्ग ने केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए जलशक्ति मिशन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए किए गए कामो की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक निगम चेयरमैन शिक्षा समिति राजकुमार बल्लन औऱ स्थानीय पार्षद रीना माहेश्वरी ने पूर्वी दिल्ली निगम द्वारा निगम के स्कूलों में शिक्षा के अच्छे स्तर की सराहना की और निगम के द्वारा प्रदूषण कम करने के लिए दिन-रात सड़को पर पानी के छिड़काव और अन्य प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में  नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, पूर्व मेयर हर्ष मल्होत्रा, पूर्व पार्षद संजय सुरजन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु सिसोदिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन के साथ विकास त्यागी मंडल अध्यक्ष भाजपा अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। 



        इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की मुख्य सलाहकार एवं पूर्व निगम पार्षद स्वाति गुप्ता महासचिव प्रदीप त्यागी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग,  सचिव टी एस खन्ना, संदीप बजाज, राजेश सिंह ने भाग लिया। कार्यक्रम के में सभी कार्यकारिणी सदस्य मुकेश बंसल, मुकेश महेश्वरी अलका जैन नीलम गुप्ता, सुरेश चंद गुप्ता, विकास गोयल, गौरव जैन, देवकीनंदन निमिष के साथ रोहतास विधानसभा संयोजक सुनील गुप्ता औऱ रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सहित एसोसिएशन के अन्य गणमान्य अतिथि और स्कूल के सभी अध्यापक  मौजूद रहे।