नमो आर्मी फाउंडेशन ने प्रदूषण बचाव मास्क वितरित किए

      पूर्वी दिल्लीः नमो आर्मी फाउंडेशन (नरेंद्र मोदी फैन क्लब) नामक सामाजिक संस्था ने प्रदूषण से बचाने के लिए लोगों को अशोक नगर के सेंट्रल पार्क में शिविर लगाकर मास्क का तीन दिन लगातार वितरण किया। इस दौरान करीब 2000 लोगों को मास्क बांटे गए। इनमें महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग शामिल है। फाउंडेशन के संरक्षक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य डॉ अनिल गुप्ता, अध्यक्ष सतीश गर्ग और स्थानीय पार्षद रीना महेश्वरी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ अनिल गुप्ता ने प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए मौजूदा स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक किया साथ ही उन्होंने प्रदूषण से बचने के उपायों की जानकारी दी।



अध्यक्ष सतीश गर्ग ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली प्रदूषण को कम करने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। रीना माहेश्वरी ने कहा कि निगम की तरफ से प्रदूषण के असर को कम करने के लिए सभी वार्डों में मशीनों के द्वारा पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने मास्क वितरण को जनता की सेवा बताया।



कार्यक्रम में नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, फाउंडेशन की मुख्य सलाहकार व पूर्व पार्षद स्वाति गुप्ता, महासचिव प्रदीप त्यागी, सचिव कमल ठाकुर, हवलदार सिंह, मुकेश महेश्वरी, अलका जैन, नीलम गुप्ता, सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, सचिव टी.एस. खन्ना, विकास गोयल,  रोहतक विधानसभा संयोजक सुनील गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्र खन्डेलवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियांक जैन के साथ विकास त्यागी मंडल अध्यक्ष भाजपा अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।