सर्वजनिहत समाज कल्याण समिति व मिशन न्यू इंडिया की अनोखी पहल

             दिल्लीः सर्वजनहित समाज कल्याण समिति एवं मिशन न्यू इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में झुग्गी बस्ती के परिवारों व उनके बच्चों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन ओम भारती पब्लिक स्कूल जोहरीपुर विस्तार दिल्ली 94 पर बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वजनहित समाज कल्याण समिति अध्यक्ष योगेश कुमार सोलंकी, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सोलंकी, प्रबंधक सुशील शर्मा, संस्था सहयोगी विपिन शर्मा, मिशन न्यू इंडिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वी.एस. नागर, दिल्ली प्रदेश महिला मंडल अध्यक्षा मोनिका खटानिया, उत्तरी दिल्ली जिला अध्यक्ष अजय खटानिया, गौतम बुधनगर जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र तंवर द्वारा गंगा विहार पाइप लाइन स्थित झुग्गी बस्ती के परिवारों और उनके बच्चों के लिए वस्त्र फल और खाद्य सामग्री वितरित की गई।



          जिसके तहत मिशन न्यू इंडिया के सदस्यों ने संपन्न परिवारों से उनके घरों में बेकार पड़े कपड़ों को एकत्रित कर इस मुहिम के द्वारा उनका वितरण किया। इस कार्यक्रम में करीब 250 जोड़ी वस्त्र वितरित कर झुग्गी झोपड़ी बस्ती के बच्चों और उनके परिवारों की मदद की। संस्थाध्यक्ष योगेश कुमार सोलंकी ने बताया कि संस्था समय-समय पर समाज के जरुरतमंद परिवारों के लिए इस तरह की मदद करती रहती है। प्रबंधक सुशील शर्मा ने कहा कि संस्था पिछले करीब 14 वर्षों ने जनसेवा में अनेक कार्य कर चुकी है और निरन्तर कर रही है, चाहे वो दिवाली मिष्ठान वितरण हो या फिर वस्त्र वितरण। विपिन शर्मा ने कहा कि मुझे खुशी होती है कि मैं ऐसी संस्था के साथ जुडा हूं जो गरीबों और जरुरतमंदो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। मिशन न्यू इंडिया दिल्ली अध्यक्ष डॉ.वी.एस नागर ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में शामिल होकर मन को एक अलग ही खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि मुझे अफशोस है कि आज भी इस तरह के जरुरतमंद दिल्ली जैसे शहर में है। हमें इस तरह के परिवारों की मदद के लिए मिलकर काम करना होगा।



             उत्तरी जिला अध्यक्ष अजय खटानिया ने कहा कि हमारी संस्था ने घर-घर जाकर सम्पन्न परिवारों से कपडे एकत्र किए और इन बच्चों तक पहुंचाये। इस कार्य से मुझे बहुत खुशी का एहसास हुआ कि हम इस तरह के परिवारों के उत्थान के लिए मदद कर रहे है। झुग्गी निवासी मदन ने बताया कि संस्था हमारे बच्चों के लिए शिक्षा और त्यौहारो पर मिठाई और फल के साथ वस्त्र वितरण करती रहती है। हम संस्था का आभार व्यक्त करते है कि संथा हमारे लिए इतना बेहतर काम कर रही है। झुग्गी प्रधान ने कहा कि बहुत खुशी हुई है कि सर्दियां शुरु होते ही बच्चों को गर्म कपडे देकर संस्था ने बहुत अच्छा कार्य किया है, उसके लिए हम सभी झुग्गीवासी संस्था के उन्नति और विकास की कामना करते है।



इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महकार खटाना, डॉ अजय लोहरा, प्रभा चौहान, अनुराधा कर्दम, योगेश कैनवाल, फरा खान, निकिता का विशेष योगदान रहा।