विधान सभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा उत्तर-पूर्वी लोक सभा महिला मोर्चा—अंजली राणा

पूर्वी दिल्लीः कहते ही कि किसी भी सफलता के पीछे महिलाओं का अहम योगदान होता है फिर वो चाहे किसी भी रूप में हो। इसकी को ध्यान में रखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में उत्तर पूर्वी महिला मोर्चा की तरफ से एक सभा का आयोजन किया किया।



जिसमें दोनों जिला की महिला मोर्चा अध्यक्ष मनी बंसल, मधु सिसोदिया दोनों की जिलों की महिला मोर्चा की बहन उपास्थित  रही। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2020 में किस प्रकार भाजपा को विजयी बनाना है। इस मुद्दे पर  गहन चर्चा की गई साथ ही साथ महिलाओं में प्रेरणा भरने का काम किया गया। उपस्थित महिलाओं को समझाया गया है कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचायें जनता को भाजपा के साथ देने के लिए प्रोत्साहित करें। मीटिंग में उनको बताया गया है कि वह अपनी पूरी लगन और महेनत से अपना पूरा योगदान करे और दिल्ली में कमल का फूल भारतीय जनता पार्टी की झोली में आये।



          इस कार्यक्रम में भाजपा दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष  अंजली राणा, सारिका जैन, सोशल मीडिया प्रमुख दिल्ली प्रदेश  लता गुप्ता, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, पूनम चौहान प्रदेश मंत्री, प्रचार मंत्री आहूजा के साथ सभी  सम्मानित महिला मोर्चा की सभी  ज़िला व मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रही।