भजनपुरा वोटरों के घर पहुचे भीष्म शर्मा

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का माहौल है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियो ने अपनी कमर कस ली है| सभी पार्टियां अपने अपने चुनाव प्रचार में लगी हुई है इसी दौर में घौंडा विधानसभा के कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी भीष्म शर्मा ने 28 जनवरी मंगलवार को घौंडा विधानसभा रोड शो किया|  कांग्रेस से विधायक प्रत्याशी  भीष्म शर्मा ने अपने चुनाव प्रचार के लिए भजनपुरा की गलियों में उतरे उन्होंने डी ब्लॉक भजनपुरा की सभी गलियों से होते हुए अपनी रैली निकाली| 



 गलियों में  घर घर जाकर सभी से हाथ मिलाते हुए कहां की वे अपना बहुमूल्य वोट देकर उनका समर्थन करें| उन्हें भारी मतों से जीत दिलाए  इस रैली के के दौरान कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल दिखाई दिया| सभी कार्यकर्ताओं ने इस रैली को सफल बनाने के लिए अपना संपूर्ण योगदान दिया। अब देखना ये होगा की घौंडा विधानसभा की जनता भीष्म शर्मा का कितना समर्थन करती है |