देश का विभाजन नहीं होने देंगे रेड्डी

पूर्वी दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कृष्ण रेड्डी ने कहा कि कुछ लोग मजहब, भाषा, प्रांतों पार्टी के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं| टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग गलत प्रचार कर विश्व में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ऐसा नहीं होने देंगे| विवेक विहार में भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे| उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में देश में कभी भी दंगे नहीं हुए और कभी भी बम ब्लास्ट नहीं होने दिया गया| देश लगातार तरक्की की राह पर है, जिसमें देश विरोधी ताकतों को तकलीफ हो रही है| उनके पास मोदी सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है, जिसकी वजह से गलत प्रचार गलत तरीके  को अपनाया जा रहा है| उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन करने वालों से सवाल पूछा कि वे किसके लिए प्रदर्शन व धरना दे रहे हैं| क्या पाकिस्तानी व बांग्लादेश के   लोगों के लिए| उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री होने के नाते मैं बयान दे रहा हूं कि सीएए से भारत के 130 करोड़ नागरिकों में से एक की भी नागरिकता जाने वाला या कानून नहीं है| या कानून तो उनके लिए है जिसमें मजहब के नाम पर पाकिस्तान और बांग्लादेश में घोर  प्रताड़ना दी गई   और जो किसी तरह भारत में आकर शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं| आजादी के समय पाकिस्तान में अल संख्याओं की संख्या 15%   थी जो अब महज 1% रह गई है|



प्रताड़ित अल्प संख्या को शिकार करना देश का देश के नागरिकों का कर्तव्य है, जिसका पालन केंद्र सरकार ने किया है| उन्होंने दिल्ली सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के गुणगान के बड़े-बड़े विज्ञापन तेलुगु अखबार में छपते हैं और वहां के चैनल में चलते हैं| दिल्ली की जनता की मेहनत की  कमाई को वहां खर्च करने के क्या मिलेगा या खर्चा औचित्य है  अब दिल्ली की जनता ही तय करेगी यहां का पैसा यह उपयोग होना चाहिए या नहीं