उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में पत्नी की गर्दन काट हत्या कर खुद लगाई फांसी

पूर्वी दिल्लीः  उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में सोमवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी। 29 वर्षीय बलराम सामंतो व उसकी पत्नी 21 वर्षीय पियाली सामंतो मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। बलराम अपनी पत्नी पियाली के साथ एक माह पहले पश्चिम बंगाल से करतार नगर में किराए पर रहने आया था। 1 दिसंबर 2019 को ही दोनों की शादी हुई थी। वह इलाके में ही ज्वेलरी डिजार्इंनग का काम करता था। सोमवार को दंपति कमरे से बाहर नहीं निकले। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था। पियाली का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी, जबकि बलराम कमरे में पंखे से लगे फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।



उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वी.पी.सूर्या ने बताया मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस तफ्तीश कर रही है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर हत्या और आत्महत्या का रहस्य क्या है। मृतिका के भाई की माने तो वारदात की देर रात तक उसकी अपनी वहन व जीजा दोनों से बातचीत हुई हैं। उनको बिल्कुल भी शक नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाने वाले हैं।